छत्तीसगढ़

अंबिकापुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए 108 करोड़ की राशि जारी

Nil dhankar
26 Nov 2024 1:44 PM IST
अंबिकापुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए 108 करोड़ की राशि जारी
x

रायपुर। अंबिकापुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए 108 करोड़ की राशि राज्य शासन ने जारी किया है। X पर टीएस सिंहदेव ने बताया कि अंबिकापुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए ₹108 करोड़ की राशि की अनुमति मिलने पर सरगुजा अंचल के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। क्षेत्र में इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्ण होने के बाद अंचलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

गतवर्ष 13 दिसंबर को पत्राचार के माध्यम से इस प्रस्तावित राशि के अनुरोध को स्वीकृति देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री साय और वित्त मंत्री चौधरी का धन्यवाद। साथ ही, इस प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए हमारा सामूहिक प्रयास जनसाधारण की सुविधा और सुरक्षित जीवन की नींव बनेगा।


Next Story