छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन के 24 घंटे में 8 साल से बिस्तर में पड़े महिला का हुआ आधार अपडेट

Shantanu Roy
6 Jun 2026 6:14 PM IST
कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन के 24 घंटे में 8 साल से बिस्तर में पड़े महिला का हुआ आधार अपडेट
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी का आधार अपडेट हो गया। गले की हड्डी टूट जाने के कारण लगभग 8 वर्षों से बिस्तर पर जीवन जीने को मजबूर एक महिला का आधार अपडेट कर कलेक्टर कार्यालय की ई-गवर्नेंस शाखा ने अनुकरणीय मिशाल पेश की है। कलेक्टर जनदर्शन में महिला के आधार अपडेट के लिये उसके पति के आवेदन पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में ई-गवर्नेंस की टीम उसके घर पहुंची थी। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गंगाधर विश्वकर्मा के अनुसार इस लाचार महिला के दैनिक कार्य भी दूसरों के भरोसे होते हैं।

वर्तमान समय में सबसे जरूरी आधार की पहचान कैसे पायें यह उसके सामने एक बडी समस्या थी। ग्राम सेमरिया निवासी अशोक सोनवानी ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि उनकी पत्नी पिछले 08 वर्षों से बिस्तर पर हैं और चल फिर नहीं सकतीं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ई-गवर्नेंस की टीम को दिव्यांग के घर जाकर आधार अपडेट करने के निर्देश दिये गये, जिसके बाद बुधवार को टीम अपना पूरा सेटअप लेकर महिला के घर पहुंची और सारी प्रक्रिया पूरी करवाई। आधार के लिए ज़रूरी बॉयोमीट्रिक्स और अन्य जानकारी भरकर फॉर्म अपलोड किया गया। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस ने बताया कि जल्दी ही आधार अपडेट हो जायेगा। ई- गवर्नेंस के जिला प्रबंधक ने बताया कि आधार केंद्र पर पहुँचकर अपना कार्ड नहीं बनवा पाने वाले कई बुजुर्ग व दिव्यांगों को घर पर ही ये सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
Next Story