छत्तीसगढ़
अमृत भारत योजना: रायपुर मंडल के सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प
Shantanu Roy
11 July 2026 7:49 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के मार्गदर्शन में पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है। सरोना एवं बालोद स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा इस योजना के तहत मंडल में यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु विशेष यात्री सुविधाएं यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। स्टेशनों की सुंदरता, स्वच्छता और यात्री सेवाओं का उच्चतम स्तर सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल तकनीक और डिज़ाइन से पुनर्विकसित किया गया है, जिससे इनकी स्थिरता और साज-सज्जा में वृद्धि हुई है। पुनर्विकास कार्य दीर्घकालिक विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए है, जिससे रेल सेवाओं में वृद्धि के साथ यात्रियों की यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया गया है।
इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न कार्य किए गए है-
1. भव्य प्रवेश द्वार : यात्रियों के सुगम स्टेशन प्रवेश व निकासी हेतु भव्य प्रवेश द्वार के साथ ही स्टेशन और भी आकर्षक लग रहे है।
2. चौडे फुट ओवर ब्रिज: इस ब्रिज को एयर कांकॉर्स के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को प्लेटफार्मों पर जाने में अधिक आसानी हो।
3. लिफ्ट : यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की सुविधा दी जा रही है ताकि सभी यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को अधिक आराम मिल सके।
4. प्लेटफार्म पर कवर शेड: बारिश और धूप से बचने के लिए प्लेटफार्मों पर कवर शेड लगाए हैं।
5. कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम: यात्रियों को उनकी ट्रेन और कोच की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी देने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना की है।
6. डिस्प्ले बोर्ड्स और मार्गदर्शन साइनेज: मॉल्स की तरह, स्टेशनों पर भी दिशा निर्देशों और जानकारी के लिए आधुनिक साइनेज बोर्ड्स लगाए हैं ताकि यात्री आसानी से स्टेशन में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सके।
7. दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं: स्टेशनों पर दिव्यांगजनों (दिव्यांग यात्रियों) के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रावधान किया जा रहा है। इन सुविधाओं में रैंप, मार्क पार्किंग और लो हाइट टिकट बुकिंग काउंटर शामिल हैं, जिससे दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सहायता मिल सके। साथ ही, प्लेटफार्म पर दिव्यांगजनों के लिए अलग से टॉयलेट, लो हाइट ड्रिंकिंग वाटर बूथ और व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम, साइनेज, और स्टैंडर्ड टैक्सटाइल गाइड जैसे साधन उपलब्ध कराये हैं जिससे दिव्यांगजनों को ट्रेनों तक पहुँचने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।
8. इसके अलावा स्टेशनों में स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी, गार्डन निर्माण कर सौंदर्यीकरण के साथ अन्य यात्री सुविधाओं का विकास व विस्तार, प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण, सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये सड़कों को चौड़ा कर सुगम मार्ग बनाना, सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया डेवलप करना, बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना, डिजाइनर साइनेजेस, स्टेशन पहुँचने के लिए सुगम मार्ग बनाने जैसे विभिन्न कार्य किए हैं।
9. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता: भारतीय रेलवे सदैव अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इन पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत स्टेशनों को न केवल भौतिक रूप से मजबूत किया जा रहा है, बल्कि अत्याधुनिक सुरक्षा उपाय जैसे सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता भी सुनिश्चित की है। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से यात्रियों के सफर को और अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। मंडल द्वारा किए जा रहे ये कार्य न केवल रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्रीय विकास और आर्थिक वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





