छत्तीसगढ़

समय पर नहीं हो रहा राशि का भुगतान, बिहान योजना की महिलाएं हड़ताल पर

Nilmani Pal
7 April 2023 11:47 AM GMT
समय पर नहीं हो रहा राशि का भुगतान, बिहान योजना की महिलाएं हड़ताल पर
x
cg news

जांजगीर चांपा/बिलाईगढ़। प्रदेश में अब बिहान योजना की महिलाएं भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। शुक्रवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत काम करने वाली महिलाओं ने वेतन बढ़ाने व नियमितीकरण की मांग को शहर में रैली निकाल कर भूपेश सरका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती दिखी।

महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत कई महिलाएं बैंक मित्र, पशु सखी, कृषि सखी के रूप में ग्रामीण अंचल में काम कर रही है। वर्तमान ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर काम को इन्ही महिलाओं द्वारा किया जाता है, लेकिन इस काम के एवज में कम राशि मिल रही है। राशि कम मिलने के कारण आर्थिक नुकसान होता है। महिलाओं ने वेतन के संबंध में मांग किया है कि एफएलसीआरपी का वेतन 5 से 10 हजार रुपए, आरबीके का वेतन 2200 से 8 हजार रुपए, बैंक मित्र का वेतन 2500 से 8 हजार रुपए, सक्रिय महिला का वेतन 1500 से 5 हजार रुपए, कृषि व पशु सखी का वेतन 1500 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए।

महिलाओं ने बताया कि समय पर राशि का भुगतान उन्हें नहीं किया जा रहा है। इस कारण इन महिलाओं ने योजना के अंतर्गत सभी कैडर्स को हर माह 5 तारीख को राशि का भुगतान किए जाने की मांग की हैं। महिलाओं का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगी। इतना ही नहीं मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।


Next Story