छत्तीसगढ़

अमित सिंह अध्यक्ष चुने गए साई नगर आवासीय समिति जोरा के

Nil dhankar
27 March 2024 9:04 AM IST
अमित सिंह अध्यक्ष चुने गए साई नगर आवासीय समिति जोरा के
x

रायपुर। सोसाइटी चुनाव के माध्यम से सबसे अधिक 80 वोट पाकर अमित सिंह साईं नगर आवासीय समिति जोरा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए,उपाध्यक्ष छोटे लाल ठाकुर,सचिव चंद्रशेखर राव, सयुक्त सचिव श्रीमती वंदना बिसेन,और कोषध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार कोस्टा पदाधिकारियों के रूप में विजय हुए।

अध्यक्ष अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सर्वप्रथम हमारी सोसाइटी की प्राथमिकता योजनाबद्ध तरीके से नाली का निर्माण करना,जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत, पर्यावरण को बचाना जिसमें वृक्षारोपण और सोसाइटी को हरा भरा करना और कॉलोनी के मुख्य द्वार का निर्माण पर कार्य करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। संयुक्त सचिव श्रीमती वंदना बिसेन ने बताया कि नारी सशक्तिकरण के ऊपर हम सब मिलकर कार्य करेंगे साथ लोकसभा चुनाव को देखते हुए अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव अपने मताधिकार का प्रयोग हो इसके ऊपर एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Next Story