छत्तीसगढ़

अमित शाह कल कांकेर में विशाल जनसभा को करेंगें संबोधित

Shantanu Roy
21 April 2024 12:56 PM GMT
अमित शाह कल कांकेर में विशाल जनसभा को करेंगें संबोधित
x
छग
नई दिल्ली/कांकेर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कांकेर जिले में 22 अप्रैल सोमवार को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी संदर्भ में आज प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नरहरदेव हाई स्कूल ग्राउंड कांकेर में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह की 22 अप्रैल को कांकेर में होने वाली आमसभा की तैयारी को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय कमल सदन में लोकसभा कांकेर के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में लोकसभा समन्वयक प्रेम प्रकाश पांडेय, बस्तर संभाग संगठन प्रभारी पूर्व विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद मोहन मंडावी, लोकसभा चुनाव सह प्रभारी विक्रम उसेंडी, यशवंत जैन, लोकसभा सह प्रभारी संतोष बाफना, लोकसभा संयोजक भरत मटियारा, सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा, नीलकंठ टेकाम, विधायक आशाराम नेताम, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित थी।
छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे। वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी। पीएम मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा होगा। वो 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कांकेर में चुनावी सभा लेंगे।
Next Story