अमित शाह बोले - 4 साल में CG में भ्रष्टाचार हुआ, स्कूटी चलाने वाले कांग्रेसी अब चला रहे ऑडी

कोरबा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कोरबा की सभा से चुनावी शंखनाद भी किया और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने 2023 के विधानसभा के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने को कहा। अमित शाह ने कहा कि विकास के लिए दिये गये पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। जो कांग्रेस के नेता पहले स्कूटी में चला करते थे, उनके घर के आगे कंगन वाली गाड़ी यानि ऑडी खड़ी हो गयी। तीन मंजिला मकान बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल में बीमारू राज्य को खुशहाल बनाया था। उन्होंने अपने संबोधन 15 साल में रमन कार्यकाल की तुलना कांग्रेस की चार साल की सरकार से किया। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जहां लोगों को राशन देने का, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का काम किया, वहीं कांग्रेस ने अपराध को बढ़ाने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि अमित शाह- प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूँ….इस लिए जय श्री नाम के नारे के साथ अपनी बात की शुरुवात करना चाहता हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूँ, ढाई ढाई पीढ़ी की लड़ाई की वजह से छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा है। कोरबा लोकसभा के मतदाताओं को कहने आया हूँ और छत्तीसगढ़ को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के लोगों से पूछ रहा हूँ कि आजादी के बाद क्या दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, गरीबी, भुखमरी देने का काम किया है।
15 साल तक भाजपा ने ढेर सारे काम किया, लेकिन कांग्रेस ने केवल झूठ बोलने का काम किया इसके अलावा कोई काम नही किया। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बना कर दिखाया दिया। केंद्र सरकार ने 65 हजार करोड़ रुपये DMF की राशि राज्य सरकार को दी, क्या उस राशि का कोई काम हुआ है क्या? डीएमएफ की राशि की भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी अमित शाह ने कहा कि विकास की गाड़ी को अकेले केंद्र सरकार नहीं चला सकती है, इसलिए छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाओ…तो अधूरे पड़े काम पूरे हो जायेंगे। अमित शाह ने सभा मे पहुंचे लोगों से संकल्प दिलाकर कहा कि 2023 में भाजपा की सरकार बनायें।
