छत्तीसगढ़

दुर्ग पहुंचे अमित शाह, LIVE देखें जनसभा

Nil dhankar
22 Jun 2023 1:51 PM IST
दुर्ग पहुंचे अमित शाह, LIVE देखें जनसभा
x

भिलाई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह दुर्ग पहुंच गए है. दरअसल दुर्ग में अमित शाह 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। इस बीच भिलाई के सेक्टर 1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।


बता दें कि पद्मश्री उषा बारले के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर लगाया है। उनके घर फिलहाल किसी भी अपरिचित को एंट्री नहीं दी जा रही। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है। उनके आवास का रंग-रोगन करने के साथ आसपास की सफाई भी की गई है।

Next Story