Amit Shah Chhattisgarh visit: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। शाह तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों की बैठक लेने से पहले चंपारण जाएंगे, जहां वे वल्लभाचार्य के दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। दूसरे दिन सुबह शाह छत्तीसगढ़ से जुड़े सभी सात राज्यों के मुख्य सचिवाें और डीजीपी के साथ इंटर-स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेकर नक्सल मामलाें की समीक्षा करेंगे। शाह 23 से 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे शनिवार को दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





