छत्तीसगढ़

अमित शाह ने राजनांदगांव में किया जनसभा को संबोधित, देखें LIVE VIDEO...

Shantanu Roy
14 April 2024 3:01 PM IST
अमित शाह ने राजनांदगांव में किया जनसभा को संबोधित, देखें LIVE VIDEO...
x
छग
रायपुर/खैरागढ़। लोकसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर होना है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं का दौरा चल रहा है। जिसमें अमित शाह आज राजनांदगांव दौरे पर पहुंच चुके है और एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है।
जानकारी के अनुसार अमित शाह खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे। बता दें कि शाह आज दोपहर 2.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वे हेलीकाप्टर से खैरागढ़ के लिए रवाना हुए। जहां वे 3 बजे से खैरागढ़ के राजा फतेहसिंह मैदान में चुनावी सभा को 45 मिनट तक संबोधित किया।
वहीं शाह की सभा को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, नीलू शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष रमेश पटेल, खैरागढ़ भाजपाध्यक्ष खम्मन ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल व गिरिराज सिंह ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही वहीं पर एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें सभा को लेकर रणनीति बनाई गई व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।
Next Story