छत्तीसगढ़
अमित जोगी की सोनिया गांधी से मुलाकात, कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा गरम
Shantanu Roy
27 March 2025 4:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के प्रमुख अमित जोगी अपने परिवार सहित दिल्ली पहुंचे हैं और वे शाम तक कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सोनिया गांधी से मिलने के बाद ही अमित जोगी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 5 अप्रैल को ईद के बाद कभी भी कांग्रेस प्रवेश की घोषणा और अपनी पार्टी का विलय भी कर सकते है। यदि ऐसा होता है तो यह छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अमित जोगी और भूपेश बघेल के बीच लंबे समय से सियासी तनातनी बनी हुई है। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद जगजाहिर हैं, और कई मौकों पर एक-दूसरे पर तीखे हमले करते रहे हैं। भूपेश बघेल और अमित जोगी के बीच राजनीतिक संबंध हमेशा से तल्ख रहे हैं। जब 2018 में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल की थी।
तब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने और अमित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही दोनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई थी। अब जब अमित जोगी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हैं, तो सवाल उठता है कि क्या भूपेश बघेल और अमित जोगी के बीच यह 36 का आंकड़ा खत्म हो पाएगा? या फिर यह राजनीतिक टकराव और गहराएगा? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर अमित जोगी कांग्रेस में आते हैं, तो भूपेश बघेल के लिए यह एक चुनौती भी साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में इस सियासी रिश्ते में और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।
राजनीतिक समीकरणों पर नजर
अमित जोगी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों से प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि वे कांग्रेस में वापसी करते हैं, तो छत्तीसगढ़ की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक अमित जोगी या कांग्रेस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी सोनिया गांधी से संभावित मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
अमित जोगी, जो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे हैं। अजित जोगी ने पहले कांग्रेस से अलग होकर अपनी अलग राजनीतिक पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) बनाई थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पार्टी को ज्यादा सफलता नहीं मिली। 2023 के विधानसभा चुनावों में भी उनकी पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिससे पार्टी के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित जोगी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं क्योंकि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए नए समीकरण तैयार कर रही है। साथ ही, जोगी परिवार की दलित और आदिवासी समुदायों में मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस को इसका फायदा मिल सकता है।
कांग्रेस में वापसी से क्या होंगे असर?
यदि अमित जोगी कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो इसका असर प्रदेश की राजनीति पर कई तरह से पड़ सकता है:
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) का भविष्य अधर में – अगर अमित जोगी कांग्रेस में चले जाते हैं, तो उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में आ सकता है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी – अमित जोगी का कांग्रेस में आना पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि वे राज्य में अपनी अलग राजनीतिक पहचान रखते हैं।
विपक्षी दलों को नुकसान – अगर जोगी कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो इसका सीधा असर भाजपा और अन्य विपक्षी दलों पर पड़ सकता है, क्योंकि इससे कांग्रेस के वोट बैंक में बढ़ोतरी हो सकती है।
क्या बोले अमित जोगी?
अभी तक अमित जोगी या कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन उनकी दिल्ली यात्रा और सोनिया गांधी से संभावित मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस और अमित जोगी की मुलाकात के बाद आने वाले दिनों में राजनीतिक परिदृश्य और स्पष्ट हो सकता है। अगर वे कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो यह छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ी हलचल मचा सकता है।
Tagsअमित जोगी कांग्रेस मेंजोगी परिवार कांग्रेस मेंजोगी परिवार कांग्रेस शामिलअमित जोगीजोगी का कांग्रेस प्रवेशअमित जोगी सोनिया गांधी मुलाकातजनता कांग्रेस नेता अमित जोगीछत्तीसगढ़ राजनीतिअमित जोगी का दिल्ली दौराजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़राजनीतिक बदलावअमित जोगी कांग्रेस में प्रवेशछत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेस पार्टी में वापसीअजीत जोगीकांग्रेस की रणनीतिकांग्रेस प्रवेशसोनिया गांधीदिल्ली दौरापार्टी में वापसीअमित जोगी कांग्रेसप्रवेशAmit Jogi in CongressJogi family in CongressJogi family joins CongressAmit JogiJogi's entry into CongressAmit Jogi meets Sonia GandhiJanata Congress leader Amit JogiChhattisgarh politicsAmit Jogi's Delhi visitJanata Congress Chhattisgarhpolitical changeAmit Jogi's entry into CongressChhattisgarh electionsreturn to Congress partyAjit JogiCongress strategyCongress entrySonia GandhiDelhi visitreturn to partyAmit Jogi Congressentry
Next Story





