छत्तीसगढ़
हल्दी रस्म के बीच युवक ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य, डाला वोट
Nil dhankar
17 Feb 2025 10:24 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गरियाबंद। मैनपुर के ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी के सोबनाथ ने शुभविवाह के अवसर के दौरान भी अपने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया और लोकतंत्र को सशक्त बनाने को लिए प्रेरित किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे।
बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।
Next Story





