छत्तीसगढ़
जब आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकले...देखें मंजर
jantaserishta.com
9 April 2026 8:15 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में आग लगने की घटना 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हुए. घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है. 10 कर्मचारियों ने अपनी जान बचा ली. घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है.
यह घटना 7 अप्रैल की है. वायरल हो रहे वीडियो में आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा. हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. घायलों का इलाज जारी है.
दरअसल, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक आग लग गई. टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया. कुछ ही देर में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया. आसमान में दूर तक धुएं के गुब्बार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम तत्काल सक्रिय हो गई. फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित रूप से कूलिंग भी किया गया.
एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया. सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





