छत्तीसगढ़
तेज बारिश के बीच गंज पुलिस बनी सहारा, नाले में गिरे अर्धविक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित निकाला
Shantanu Roy
12 Jun 2026 12:00 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में शाम से जारी तेज आंधी और बारिश के बीच गंज पुलिस ने संवेदनशीलता, सतर्कता एवं मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गंज थाना सहित सभी थानों की पेट्रोलिंग पार्टियाँ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही थीं तथा पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने, जलभराव अथवा अन्य किसी भी आपात स्थिति पर नजर रख रही थीं। इसी क्रम में थाना गंज में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र साहू एवं आरक्षक जितेश तिवेश मानझी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान चूनाभट्टी स्थित अंडरब्रिज के समीप नाले के पास पहुंचे। वहां उन्होंने एक व्यक्ति को नाले में गिरा हुआ देखा। लगातार हो रही बारिश और अंधेरे के बीच स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दोनों आरक्षकों ने तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त व्यक्ति को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान श्रावण कुमार भगत, निवासी जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई। बातचीत एवं उसके व्यवहार से यह प्रतीत हुआ कि वह अर्धविक्षिप्त है तथा अपनी स्थिति और परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में सक्षम नहीं है। गंज पुलिस द्वारा उसके प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक सहायता एवं देखभाल सुनिश्चित की गई। मूसलाधार बारिश और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच गंज पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है। गंज पुलिस की यह पहल पुलिस के "सेवा, सुरक्षा और सहयोग" के संकल्प को सार्थक रूप से प्रतिबिंबित करती है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





