छत्तीसगढ़
बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक कदम, थाना प्रभारी पर गिरी गाज
jantaserishta.com
4 Aug 2026 10:20 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
डोंगरगढ़: डोंगरगढ़ शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और चाकूबाजी की वारदातों के बीच पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर को लाइन अटैच कर दिया है।
एसपी की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हाल के दिनों में शहर में अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद पुलिस विभाग लगातार हालात की समीक्षा कर रहा था। इसी के तहत यह निर्णय लिया गया।
थाना प्रभारी के लाइन अटैच होने के बाद अब डोंगरगढ़ थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।
Tagsडोंगरगढ़डोंगरगढ़ न्यूज़डोंगरगढ़ पुलिसथाना प्रभारी भूषण चंद्राकरथाना प्रभारीDongargarhDongargarh NewsDongargarh PoliceStation in-charge Bhushan ChandrakarStation in-charge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





