रायपुर में AIIMS के सामने एंबुलेंस में तोड़फोड़, 1 गिरफ्तार 3 फरार

फाइल फोटो
रायपुर। राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने एम्बुलेंस चालकों से गाली गलौज करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की। इस मामले में आमानाका थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले मे 4 आरोपी है जिसमें सोनू नाम का युवक इनका लीडर है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आमानाका थाना के एएसआई नागेन्द्र सिंह मामले के विवेचक ने बताया कि टाटीबंध इलाके में नशेड़ियों का एक पूरा गैंग सक्रिय है जो समय-समय पर इस प्रकार के वारदातों को अंजाम देते हैं। रविवार की आधी रात कुल 4 बदमाश एंबुलेंस चालकों के पास पहुंचे और जबरन रूपए मांगने लगे, लेकिन जब ड्रायवरों ने इसका विरोध किया तो वह उनसे छीना झपटी की और वहां खड़े एंबुलेंस वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इसी बीच पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन वहां पहुंच गई एक बदमाश को धर दबोचा। बाकी 3 चकमा देकर फरार हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





