छत्तीसगढ़

समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस, बाइक की टक्कर से घायल महिला की हुई मौत

Nil dhankar
4 Oct 2022 7:58 AM IST
समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस, बाइक की टक्कर से घायल महिला की हुई मौत
x

जशपुर। समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने से बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई. इस मामले में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि विकासखंड फरसाबहार की रहने वाली 60 वर्षीय सरमनी बाई पति स्व. दीनबंधु जो की बाईक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई थी जिन्हें बेहोश स्थिति में उपचार हेतु फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। फरसाबहार चिकित्सालय में आकस्मिक चिकित्सा हेतु डॉ. काजल पैंकरा व अन्य स्टॉफ मौजूद थे। जिनके द्वारा उनका प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य जांच किया गया।

सरमनी बाई की जांच एवं प्रारंभिक उपचार उपरांत सिर में गंभीर चोट एवं नाक से खून बहने तथा ऑक्सीजन लेवल लो होना पाया गया। जिससे उन्हें उच्च स्वास्थ्य उपचार हेतु दोपहर 3.30 बजे ही तत्काल उच्च चिकित्सालय रेफर किया गया। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीज की स्थिति अति गंभीर होने के कारण उन्हें 108 एम्बुलेंस जिसमें टेक्नीशियन उपलब्ध रहते है के माध्यम से उपचार करते हुए ले जाना आवश्यक था। इस दौरान मरीज के परिजन व अन्य ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस में कॉल कर बुलाई गई। परंतु 108 एंबुलेंस समय पर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें चिकित्सालय फरसाबहार की एंबुलेंस से ही अपरान्ह 4.10 बजे हॉली क्रॉस मिशन अस्पताल कुनकुरी भेजा गया।

Next Story