छत्तीसगढ़

शव लेकर जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार, नर्स की मौके पर मौत

jantaserishta.com
1 Oct 2026 12:41 PM IST
शव लेकर जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार, नर्स की मौके पर मौत
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी/सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में हुए दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। धमतरी में जहां हादसे में एम्बुलेंस सवार नर्स की जान गई है, तो वहीं सूरजपुर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरु कर दी है।
पहला हादसा आज धमतरी जिले में संबलपुर के पास हुआ है, जहां मृत व्यक्ति के शव को रायपुर से जगदलपुर ले जा रही एम्बुलेंस संबलपुर के पास डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इस हादसे में एम्बुलेंस सवार शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जो कि जगदलपुर के महारानी हॉस्पिटल में नर्स थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है।
दूसरा हादसा सूरजपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत पर्री गांव में हुआ है, जहां देर रात बाइक सवार एक युवक कुएं में जा गिरा। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी सामने आई है कि मृतक ओढ़गी के घुई का रहने वाला था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story