छत्तीसगढ़

विभागीय परीक्षा हेतु समय-सारणी निर्धारित

jantaserishta.com
27 Oct 2022 10:32 AM IST
विभागीय परीक्षा हेतु समय-सारणी निर्धारित
x
अम्बिकापुर: सरगुजा संभाग के उपायुक्त ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा की समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है। यह परीक्षा 30 जनवरी 2023 से 6 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। संभागीय उपायुक्त ने सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर को सूचना पत्र जारी करते हुए इच्छुक अधिकारियों की सूची 26 दिसंबर 2022 तक आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि विभागीय परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परीक्षार्थियों को विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत तक छूट दी जाती है। उन्होंने संबंधित कलेक्टरों से संभागीय आयुक्त कार्यालय में आवेदन एवं जाति प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story