छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर : जोगीबांध के सरपंच के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव 14 दिसम्बर को
Nil dhankar
4 Dec 2021 6:53 PM IST

x
छग। अम्बिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीबांध के सरपंच श्री घुरन साय के विरूद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव हेतु सम्मिलन 14 दिसम्बर 2021 को प्रातः11ः00 बजे से ग्राम पंचायत भवन जोगीबांन्ध में आहूत की गई है। विहित प्राधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू के द्वारा सम्मिलन की अध्यक्षता करने हेतु तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण मंडावी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पीठासीन अधिकारी को सम्मिलन की अध्यक्षता करते हुए विधिवत संपूर्ण कार्यवाही सम्पन्न करना होगा।
Next Story





