छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: विचाराधीन बंदी के मृत्यु की दाण्डिक जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त

jantaserishta.com
23 Dec 2022 10:20 AM IST
अम्बिकापुर: विचाराधीन बंदी के मृत्यु की दाण्डिक जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त
x
अम्बिकापुर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा संशोधित आदेश जारी बंदी के मृत्यु की दाण्डिक जांच हेतु डिप्टी कलेक्टर जेआर सतरंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सामरीपाट के ग्राम कुटकू निवासी कपिल सिंह पिता रामचरित्र यादव की मृत्यु 13 नवंबर 2022 को हो गई थी। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि बंदी की जेल प्रवेश के समय स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। उपचार के समय उन्हें कौन-कौन सी औषधियां दी गई। बंदी के उपचार के समय यदि कोई लापरवाही बरती गई है तो लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन हैं ? बंदी के साथ कोई अमानुषिक कृत्य तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है ? यदि ऐसा हुआ हो तो दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं ? उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story