छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: गोवर्धन पूजा के दिन मनाया गया गोठान दिवस

jantaserishta.com
27 Oct 2022 8:52 AM IST
अम्बिकापुर: गोवर्धन पूजा के दिन मनाया गया गोठान दिवस
x
अम्बिकापुर: गोवर्धन पूजा के दिन 26 अक्टूबर को जिले के गोठानों में गोठान दिवस मनाया गया। गोठान में पारंपरिक रूप से पूजा कर गऊओं को तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा खिचड़ी व हरा चारा खिलाया गया। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल व कलेक्टर कुन्दन कुमार की उपस्थिति में शहरी गोठान घुटरापारा में गोवर्धन पूजा किया गया। इसी प्रकार सरगंवा गोठान में कलेक्टर कुन्दन कुमार व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता शामिल हुए।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पूजा के शुभ दिन पर गोठान दिवस मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा में गऊओं का मान सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने सरगंवा गोठान में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए वहीं गोठान के समीप के नदी में चेक डैम बनाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनपद सीईओ एस.एन. तिवारी, सरपंच मीना हरिना, उप सरपंच मनीष कुमार ली सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story