छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: सुशासन सप्ताह 25 दिसम्बर तक

jantaserishta.com
20 Dec 2021 11:28 AM GMT
अम्बिकापुर: सुशासन सप्ताह 25 दिसम्बर तक
x

अम्बिकापुर: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 20 से 25 दिसम्बर 2021 तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में लोक अर्जियों के निराकरण को प्राथमिकता दिया जाना है।

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले के सभी विभाग के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी कर सुशासन सप्ताह में यथोचित कार्रवाई करने की अपेक्षा की है। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रशासन गांव की ओर के तहत सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जाना है। इस अवधि में पी.जी. पोर्टल में लंबित पुराने शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान रखना है। नागरिक घोषणा पत्रों की संख्या को देखते हुए जन शिकायतों का निवारण किया जाना है। राज्य शासन द्वारा प्रदत्त सेवाओं के तहत निराकृत आवेदनों की संख्या पर कार्यवाही सुनिश्चित करनी है। जन चौपाल एवं जनदर्शन के दौरान प्राप्त जन शिकायतों का निराकरण करना है। कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लंबित आवेदनों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकतम निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story