छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर : दिव्यांग जनों को मिला मोटराइज्ड ट्रायसिकल एवं सेंसर छड़ी
Nil dhankar
24 Nov 2021 9:10 PM IST

x
अम्बिकापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को जिले के दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसिकल, सेंसर छड़ी एवं व्हील चेयर वितरित किया गया। उपसंचालक समाज कल्याण डीके राय ने बताया है कि अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम रनपुरकला निवासी 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग प्रेमसाय, चठिरमा निवासी श्री तिलोचन दास, लुण्ड्रा विकासखंड के बरडीह निवासी जयप्रकाश को मोटराइज्ड ट्राईसिकल, विकासखंड बतौली के कुनकुरीकला निवासी सकुन्ती एवं गांधीनगर तुर्रापानी निवासी उमेश राम पैंकरा को सेंसर छड़ी प्रदाय किया गया। इसके साथ ही खड़ादोरना के विंधेश्वर पैंकरा को व्हील चेयर दी गई।
Next Story





