छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: कोरोना को शिकस्त देकर 7 मरीज लौटे घर...बुजुर्ग महिला भी शामिल

Admin2
31 Oct 2020 5:15 AM GMT
अम्बिकापुर: कोरोना को शिकस्त देकर 7 मरीज लौटे घर...बुजुर्ग महिला भी शामिल
x

अंबिकापुर। संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत हर्राटिकरा निवासी 20 वर्षीय पुरूष, लिबरा के 60 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला, बिश्रामपुर के 50 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय पुरूष एवं 70 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 30 अक्टूबर की स्थिति में 31 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 19, जशपुर जिले के 02, बलरामपुर जिले के 05, कोरिया जिले के 02 तथा सूरजपुर जिले के 03 मरीज शामिल हैं।

कोविड-19 वार्ड में भर्ती 21 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 08 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 04 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 06 मरीज को उच्च रक्तचाप, 04 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 1 मरीज को सिजीरियन आपरेशन तथा 05 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta