छत्तीसगढ़
अंबागढ़ के जिला प्रभारी सचिव पीएस एल्मा ने किया धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
Shantanu Roy
26 Nov 2025 8:17 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी सचिव एवं संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग पीएस एल्मा द्वारा आज एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर तुलिका प्रजापति भी उपस्थित रहीं। प्रभारी सचिव पीएस एल्मा ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम खरदी के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात ग्राम एकटकन्हार धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान की नमी, स्टेकिंग एवं तौल का अवलोकन किया। बारदाना की जानकारी पर समिति प्रबंधन ने बताया कि उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों के धान परिवहन वाहनों का गेट पास भी किया जा रहा है।
मौके पर उन्होंने धान बेचने आए ग्राम करमोता निवासी कृषक राजेंद्र से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कृषक ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ कृषि जमीन है एवं टोकन प्राप्त होने के बाद वर्तमान में आधा ही धान विक्रय के लिए पहुंचे है। उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। प्रभारी सचिव श्री एल्मा ने मोहला के बाजार चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां नन्हे बच्चों ने प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर का स्वागत किया। बच्चों ने मछली जल की रानी एवं तितली उड़ी... कविता सुनाई एवं अपने बनाए हुए पेंटिंग भी दिखाए। मौके पर प्रभारी सचिव ने कुपोषण की स्थिति, भोजन का भी अवलोकन किया। टीएचआर, खेल सामग्री एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान स्कूल प्रांगण में चल रहें विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे कर्मचारियों से चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





