छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने अमर परवानी

jantaserishta.com
22 March 2021 7:45 AM IST
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने अमर परवानी
x

फाइल फोटो 

जय व्यापार पैनल की ऐतिहासिक जीत,

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के नतीजे देर रात जारी हुए। अध्यक्ष पद समेत ज्यादातर पदों पर जय व्यापार पैनल ने कब्जा जमाया है। जय व्यापार पैनल के अमर परवानी ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की है।

परवानी 1 हजार 9 सौ 58 वोटों से जीते हैं, उन्हें कुल 7 हजार 297 वोट मिले, जबकि व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार योगेश अग्रवाल को 5 हजार 3 सौ 39 वोट मिले। पैनल के दूसरे उम्मीवारों ने भी भारी मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों को हराया है।
ये बने मंत्री और उपाध्यक्ष
जिला मंत्री प्रत्याशियों में शंकर बजाज, नीलेश मूंदड़ा, प्रशांत गुप्ता, जितेंद्र गोलछा, दिनेश पटेल, राजेन्द्र खटवानी, लोकेश साहू और जनक वाधवानी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है.
जिला उपाध्यक्ष प्रत्याशियों में महेश दरयानी, कन्हैया गुप्ता, टी श्रीनिवास रेड्डी, नरेंद्र हरचंदानी, पाल सिंह छाबड़ा, अमृत लाल पटेल, मनोज जैन और हीरा माखीजा ने जीत हासिल की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story