अमर अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री भी आए चपेट में, अस्पताल में भर्ती

फाइल फोटो
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के 2,17,353 नए केस दर्ज किए गए. गुरुवार को संक्रमण से एक दिन में 1,185 मौतें दर्ज की गई. नए मामले 10 राज्यों- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा बढ़े हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि नए केस में 79.10 फीसदी हिस्सा इन 10 राज्यों का था. साथ ही भारत के कुल एक्टिव केस का 67.16 फीसदी 5 राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से है. देश के कुल एक्टिव केसलोड (15.69 लाख) में महाराष्ट्र का हिस्सा करीब 43 फीसदी है. लगातार बढ़ रहे नए मामलों से देश में रिकवरी रेट घटकर 88.31 फीसदी हो गया है. वहीं देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 11.72 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल और पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गए है. अमर अग्रवाल ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है.
मेरा और धर्मपत्नी जी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है,चिकित्सकों की सलाह पर निजी हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है अतः विगत दिवसों में मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से आग्रह है,अपना टेस्ट समय पर करा ले एवं चिकित्सकों से परामर्श लेकर सुरक्षित रहें।
— Amar Agrawal (@amaragrawalBJP) April 16, 2021
आशा है सब मंगल हो!!
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





