छत्तीसगढ़

आमानाका पुलिस का एक्शन, धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो युवकों को दबोचा

SHIDDHANT
29 Aug 2026 7:38 PM IST
आमानाका पुलिस का एक्शन, धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो युवकों को दबोचा
x
छग
Raipur रायपुर: शहर में आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है। इसी अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश राठौर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक सुधांशु बघेल के नेतृत्व में पुलिस की दो अलग-अलग संयुक्त टीमें गठित कर क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।
पहली कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र धाई को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि रजत दास उर्फ राहुल दास (20) निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, कोटा, मोहबा बाजार के पास स्टील का धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। शहर में हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
Next Story