छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास के साथ-साथ अनेक सामाजिक संस्थानों व मंदिरों में भी हुआ सम्पन्न
Shantanu Roy
23 May 2024 11:48 AM GMT
![मुख्यमंत्री निवास के साथ-साथ अनेक सामाजिक संस्थानों व मंदिरों में भी हुआ सम्पन्न मुख्यमंत्री निवास के साथ-साथ अनेक सामाजिक संस्थानों व मंदिरों में भी हुआ सम्पन्न](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/23/3744993-untitled-43-copy.webp)
x
छग
रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉक्टर प्रणव पण्ड्या जी के आह्वान एवं मार्गदर्शन में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का संकल्प के साथ वैश्विक शांति, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, वातावरण का परिशोधन, समर्थ राष्ट्र निर्माण, वैचारिक उत्कृष्टता, समाज में छाई हुई विकृतियों को नष्ट तथा सत्प्रवृतत्तियों के संवर्धन के लिये तथा भारत को समर्थ, शक्तिशाली व पुनः विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य व संकल्प के साथ बुद्ध पूर्णिमा के दिन देश के 24 लाख घरों एवं विदेश के अनेक घरों में एक साथ गायत्री परिजनों के द्वारा यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक आदर्श वर्मा एवं जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि उपरोक्त संकल्पों की पूर्ति हेतु सामूहिक स्तर पर यह प्रयास गायत्री परिवार द्वारा विगत 8 वर्षाें से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्यक्रम 23 से 26 मई तक आयोजित किया गया है। प्रदेश के 02 लाख घरों/ प्रतिष्ठानों/ सामाजिक संस्थानों/मंदिरों में यज्ञ कराने का संकल्प लिया गया है। रायपुर जिले में 11 हजार से अधिक स्थानों में यज्ञ सम्पन्न हुआ।
यज्ञ में विशेष रुप से वेदमंत्र गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र एवं सूर्य मंत्र की आहुतियां प्रदान की गयी। गायत्री परिवार रायपुर के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम व अमित डोये ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाते हुए मंख्यमंत्री निवास में यज्ञ संम्पन्न करवाया। वे सपरिवार यज्ञ में सम्मिलित होकर वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित करते हुए प्रदेशवासियों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना किये। अनेक जनप्रतिनिधियों के निवास स्थान के साथ-साथ रायपुर स्थित विभिन्न प्रकार के समाजसेवी संगठनों व मंदिरों जिसमें प्रमुख रुप से साध्वी विभामुनि संस्थापिका श्रीधाम आध्यात्मिक सेवा संस्थान गीतांजली नगर, जागृति मण्डल (आर.एस.एस.) पंडरी, विश्व हिन्दू परिषद् पंडरी, बोरियाखुर्द श्रीराम मंदिर समिति व शिव मंदिर समिति, जगन्नाथ मंदिर अवंती विहार, राम मंदिर तेलीबांधा, महामाया मंदिर, काली मंदिर आकाशवाणी चौक, एवं अनेक मंदिरों में यज्ञ संपन्न हुआ। यह आयोजन 26 मई तक चलेगा। श्रद्धालुजन अपने निवास में यज्ञ करवाने हेतु अपने नजदीकी गायत्री शक्तिपीठ/प्रज्ञापीठ/प्रज्ञा मण्डल/युवा मण्डल/महिला मण्डल से संपर्क कर सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News Updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story