
x
छग
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत-नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 के लिए आलोक कुमार तिवारी, भारतीय वन सेवा रायपुर को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले में 3 सरपंच, 15 पंच के साथ एक पद पर पार्षद का निर्वाचन होना है। वो जांजगीर सर्किट हाउस के बोरई नदी कक्ष में उपलब्ध रहेगें।
जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी अथवा आम जन प्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 3 से 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9425206597 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दूरभाष नंबर पर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी व अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी से तत्काल अवगत करा सकते हैं।
Next Story