
x
छग
रायपुर। वर्षा ऋतु के मद्देनजर प्रदेश के 204 पहुंचविहीन इलाकों वाले जिलों की उचित मूल्य दुकानों में चार माह की राशन सामग्री का अग्रिम भण्डारण वर्षा के पूर्व कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पहुंचविहीन इलाकों की उचित मूल्य दुकानों के लिए राशन सामग्री का आबंटन जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी पहुंचविहीन केन्द्रों में चावल, नमक, शक्कर, गुड़ एवं चना का अग्रिम भण्डारण वर्षा के पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं पूरक पोषण आहार योजना की राशन सामग्री के अग्रिम भण्डारण हेतु भी निर्देश दिए है। विभाग द्वारा पहुंचविहीन केन्द्रों की उचित मूल्य दुकानों के लिए केरोसिन का भी आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसका भण्डारण 31 मई तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
Tagsखाद्यरायपुरछत्तीसगढ़नागरिक आपूर्ति विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आबंटन जारीवर्षा ऋतुFoodRaipurChhattisgarhCivil Supplies DepartmentAllocation continues by Food and Civil Supplies Departmentrainy season
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





