छत्तीसगढ़
शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप, बेटी की संदिग्ध मौत पर थाने पहुंचे पिता
jantaserishta.com
11 Nov 2026 3:05 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बिमड़ा में 32 वर्षीय विवाहिता रीना गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता नंदलाल गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर पति मुकेश गुप्ता, सास और ननद समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या की आशंका जताई है।
मृतिका के पिता के अनुसार, रीना की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। आरोप है कि, पति ने दूसरी शादी करने की बात कहकर उसे घर से भी निकाल दिया था।
आवेदन के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 को रीना की छह वर्षीय बेटी को दूध पहुंचाने के लिए रिश्तेदार उसके घर गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि रीना की तबीयत बिगड़ गई है। बाद में पिता को उसकी मौत की जानकारी दी गई। मृतका के पिता ने बगीचा थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





