PM मोदी के पिता पर कथित टिप्पणी से सियासी बवाल, CM साय ने कांग्रेस को घेरा

खरगे के बयान पर मुख्यमंत्री साय की तीखी प्रतिक्रिया
राजनीतिक हताशा में कांग्रेस अब भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं भी लांघने लगी है। आज पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी पर घृणित और अमर्यादित टिप्पणी घोर निंदनीय और शर्मनाक है। प्रधानमंत्री जी का विरोध करते-करते उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को उजागर करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक उतर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। जनता इस संस्कारहीन ओछी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। जब-जब कांग्रेस ने ऐसी घृणित भाषा अपनाई, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। इस बार भी वही होगा। जनता ऐसी राजनीति को न भूलेगी, न स्वीकार करेगी और समय आने पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार से इसका करारा जवाब देगी। राजनीतिक विरोध की आड़ में ऐसी अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का खुला प्रमाण है। खड़गे जी को देश से सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 25, 2026





