छत्तीसगढ़
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप, रायपुर पुलिस ने जारी किया नोटिस
Nil dhankar
24 Jan 2022 3:43 PM IST

x
रायपुर। एक निजी ऐप के माध्यम से सोशल मीडिया में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से एक पोस्ट वायरल किया जा रहा है. इसमें ये दावा किया जा रहा है कि रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है. लेकिन अब रायपुर पुलिस ने इस पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया है. रायपुर पुलिस ने जारी नोटिस में इस वायरल मैसेज में लिखी बात के लिखित प्रमाण मांगे है. प्रमाण नहीं दिए जाने पर एक तरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
ये नोटिस रायपुर पुलिस की साइबर सेल ने यूपी के सोहावल, जिला अयोध्याय में रहने वाले एसके शुक्ला के नाम से जारी किया है. जिसमें उन्हें दस्तावेजों के साथ 1 फरवरी 2022 को कार्यालयीन समय में बुलाया है.
Next Story





