छत्तीसगढ़

महासमुंद पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी का आरोप

Shantanu Roy
24 March 2026 8:30 PM IST
महासमुंद पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी का आरोप
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सागुनढाप में वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पंचायत में 15वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि के दुरुपयोग और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। शिकायत के अनुसार पंचायत में बिना पूर्ण विवरण के कोरे बिल-बाउचरों के आधार पर राशि आहरित की गई है। दस्तावेजों में सामग्री, मात्रा और दर जैसी आवश्यक जानकारी खाली पाई गई, जबकि कुल भुगतान राशि स्पष्ट रूप से अंकित है। इस तरह की प्रक्रिया को वित्तीय नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों में 10 जून 2024 का एक बिल सामने आया, जिसकी राशि 1 लाख 50 हजार रुपए दर्शाई गई है, लेकिन बिल में आवश्यक विवरण दर्ज नहीं हैं। इसके बावजूद उक्त बिल के आधार पर संबंधित फर्म को भुगतान कर दिया गया। इससे पूरे मामले में गंभीर संदेह उत्पन्न हो गया है। मामले में पंचायत सचिव सुभाषचन्द्र साहू ने सफाई देते हुए कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत जनपद निधि से कचरा शेड निर्माण जैसे कार्यों के लिए लगभग 3 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। उनके अनुसार बिल में “प्रिंट मिस्टेक” के कारण विवरण दर्ज नहीं हो पाया और बिल कोरा रह गया।

वहीं ठेकेदार मोहितराम पटेल ने बताया कि उसने सचिव को कोरा बिल दिया था, लेकिन ऐसा बिल सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध नहीं कराया जाना चाहिए था। इससे यह संकेत मिलता है कि दस्तावेजों के रखरखाव और पारदर्शिता में भी गंभीर लापरवाही बरती गई है। इस मामले में करारोपण अधिकारी सुशील चौधरी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब भी पंचायत सचिव से निरीक्षण के लिए दस्तावेज मांगे गए, तो वे अधूरे होने का हवाला देकर उन्हें टालते रहे। इससे संदेह और गहरा हो गया है कि कहीं न कहीं नियमों को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया है।

तीनों पक्षों के अलग-अलग बयानों से पूरे मामले की स्थिति और अधिक संदिग्ध हो गई है। बिना पूर्ण विवरण और वैध दस्तावेज के भुगतान करना वित्तीय अनुशासन के खिलाफ है और यह भ्रष्टाचार की श्रेणी में आ सकता है। ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगाई गई, तो पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता खत्म हो जाएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल यह मामला पंचायत स्तर पर वित्तीय प्रबंधन और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
Tagsमहासमुंद पंचायत घोटालासागुनढाप ग्राम पंचायत15वां वित्त आयोगकोरा बिल1.50 लाख भुगतानRTI खुलासावित्तीय अनियमिततापंचायत सचिव सुभाष साहूठेकेदार मोहितराम पटेलकरारोपण अधिकारी सुशील चौधरीपिथौरा ब्लॉकबिल बाउचर गड़बड़ीबिना विवरण भुगतानसरकारी राशि दुरुपयोगपंचायत भ्रष्टाचारजांच की मांगग्रामीणों की शिकायतकलेक्टर महासमुंदवित्तीय नियम उल्लंघनअधूरे दस्तावेजफर्जी भुगतान आशंकापंचायत निधि गड़बड़ीपारदर्शिता सवालजनपद निधिकचरा शेड निर्माणप्रिंट मिस्टेक बहानाप्रशासनिक लापरवाहीभुगतान प्रक्रिया विवादग्राम विकास कार्यभ्रष्टाचार जांचMahasamund Panchayat scamSagundhaap Gram Panchayat15th Finance Commissionblank bill1.50 lakh paymentRTI disclosurefinancial irregularityPanchayat Secretary Subhash Sahucontractor Mohitram Pateltaxation officer Sushil ChaudharyPithora blockbill voucher discrepancypayment without detailsmisuse of government fundsPanchayat corruptiondemand for investigationcomplaint of villagersCollector Mahasamundfinancial rules violationincomplete documentssuspicion of fake paymentPanchayat fund discrepancytransparency questiondistrict fundgarbage shed constructionprint mistake excuseadministrative negligencepayment process disputevillage development workcorruption investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story