छत्तीसगढ़
वन भूमि पर अवैध खनन का आरोप, BRO परियोजना के ठेकेदारों पर उठे सवाल
Shantanu Roy
29 July 2026 11:12 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। बीजापुर जिले के सिमा से लगे जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के तुमलपाड़ में बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) के अधीन सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों द्वारा वन भूमि पर कथित रूप से गौण खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उड़ीसा की धन लक्ष्मी माइनिंग्स नामक कंपनी द्वारा खनिज विभाग की वैधानिक अनुमति के बिना वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर बोल्डर का उत्खनन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र जगरगुंडा के पूवर्ती-1 डीपीएफ कक्ष क्रमांक 475 की लगभग एक हेक्टेयर वन भूमि पर कथित रूप से गौण खनिज का उत्खनन किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि अब तक हजारों गाड़ियों में बोल्डर निकालकर सड़क निर्माण में उपयोग किया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य बीआरओ के अधीन रायपुर के ठेकेदार अंकित बजाज द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण से जुड़ा है।
साथ ही आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण यह गतिविधि लंबे समय से जारी है। इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व कलेक्टर देवेश ध्रुव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के ग्रामीणों से ग्राम सभा के माध्यम से खनन की अनुमति ली गई थी। इसके बदले ग्रामीणों को बोरिंग, खेत जुताई तथा अन्य विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। हरीश कवासी ने आरोप लगाया कि कई महीनों से वन भूमि पर बिना आवश्यक वैधानिक अनुमति के खनन किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खनन की अनुमति नहीं थी तो इतने लंबे समय तक उत्खनन किसके संरक्षण में चलता रहा और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई की गई। कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, ग्राम सभा से किए गए वादों को पूरा करने तथा यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





