छत्तीसगढ़

स्कूल में गाली-गलौज का आरोप, महिला प्राचार्य पर होगी कार्रवाई

Nilmani Pal
7 Jun 2023 2:01 AM GMT
स्कूल में गाली-गलौज का आरोप, महिला प्राचार्य पर होगी कार्रवाई
x
जांच जारी

जशपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने बगीचा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवड़ाड के प्राचार्य सुषमा आशा मनिला खलखो को प्राप्त शिकायत की जांच प्रभावित न हो इस हेतु शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के प्राचार्य हेतु अस्थायी रूप से कार्य करने आदेशित किया है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवड़ाड के छात्र-छात्राओं एवं पालकों द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महादेवड़ाड के प्राचार्य के द्वारा छात्र-छात्राओं से अच्छा व्यवहार नहीं करने अधिक परीक्षा फीस लेने स्कूल में गाली-गलौज करने की गंभीर आरोप है।


Next Story