छत्तीसगढ़

पीडीएस में 600 करोड़ के घोटाले का आरोप, इस मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा जारी

Nil dhankar
17 March 2023 11:49 AM IST
पीडीएस में 600 करोड़ के घोटाले का आरोप, इस मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा जारी
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को पीडीएस में 600 करोड़ के घपले के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि पीडीएस में 600 करोड़ का घोटाला हुआ है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है.

24 मार्च 2023 तक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि विपक्ष के सदस्य सदन की कमेटी से जांच की मांग पर अड़ गए. विपक्ष की ओर से नारेबाजी शुरू हुई हो गई. सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप भी लगा. हंगामे के कारण कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी.

Next Story