25 हजार नए वोटरों के नाम नहीं जुड़ने का आरोप, भूपेश बघेल ने भाजपा और निर्वाचन आयोग को घेरा

अभी Gen-Z का बुखार भारत सरकार और निर्वाचन आयोग, दोनों को चढ़ा हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है। 3 नवंबर तक मतदाता सूची में संशोधन हुए और 6 नवंबर को नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने का मौका दिया गया। लेकिन EPIC नंबर जनरेट करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर होने के बावजूद भारत निर्वाचन आयोग का पोर्टल 11 नवंबर तक बंद रहा और 12 नवंबर को खुला। हमारे जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में यह मुद्दा उठाया। भिलाई में करीब 5,000, रिसाली में 1,200 और पूरे प्रदेश में लगभग 25,000 नए मतदाताओं के नाम जुड़ने से रह गए हैं। सवाल है कि जब पोर्टल ही बंद था, तो EPIC नंबर कैसे जनरेट होते? षड्यंत्र के तहत Gen-Z को मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की गई है। हमारी मांग है कि सभी नए मतदाताओं के EPIC नंबर जनरेट कर उनके नाम नगरीय निकाय की मतदाता सूची में जोड़ा जाना चाहिए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 13, 2026
काम करना हो तो डबल इंजन की सरकार नहीं चाहिए होती. वरना डबल इंजन की सरकार में तो परिवहन के लिए रैक तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. हमारी सरकार ने किसानों की सारी परेशानियां भी दूर कीं और धान को ख़राब/नष्ट होने से भी बचाया. फिर धान ख़रीदी शुरु होने वाली है, देखिएगा कि किसान कैसे हलाकान होते हैं.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 13, 2026
कल साय कैबिनेट ने घोषणा की, कि किसान 21 क्विंटल धान बेचे या न बेचे, उसे ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि यानी आदान सहायता दी जाएगी। यह हमारे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तर्ज पर है। अब तक इससे इंकार करने वाली सरकार का यह सीधा यू-टर्न है। दूसरी तरफ धान खरीदी की अवधि 15 दिन घटाकर 15 जनवरी कर दी गई है। यह सरकार किसान और राइस मिलर्स को चोर समझती है, एक तरफ़ रक़बा काटा जा रहा है दूसरी तरफ़ पिछले साल किसानों का रक़बा सरेंडर कराया गया था, अभी पिछले दिनों ही इन्होंने पोर्टल चालू किया था और ऑनलाइन टोकन के सभी स्लॉट एक ही दिन में बुक हो गए। किसान रातभर जागकर भी टोकन लेना चाहे तो भी नहीं ले पाएगा। ऑफलाइन टोकन में मनमानी और ब्लैकमेलिंग की आशंका के चलते किसानों ने ऑनलाइन टोकन का रास्ता चुना। सरकार ने ऐसा नियम भी बनाया है कि 50 क्विंटल का टोकन होने पर यदि किसान केवल 40 क्विंटल बेच पाया, तो बाकी 10 क्विंटल अपने आप सरेंडर हो जाएगा। उसे अगले टोकन में भी नहीं जोड़ पाएगा। 15 जनवरी तक टोकन बुक हैं, लेकिन डीओ उसके बाद काटे जाएंगे। ऐसे में राइस मिलर धान का उठाव नहीं कर पाएंगे और खरीदी केंद्रों में धान का जमाव बढ़ेगा। कई केंद्रों में खरीदी बंद होने की नौबत आ सकती है। इससे साफ है, साय सरकार एक तरफ आदान सहायता के नाम पर किसानों को झुनझुना पकड़ा रही है, तो दूसरी तरफ उनका पूरा धान खरीदने से बचने की तैयारी कर रही है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 13, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





