छत्तीसगढ़

नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़, गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर कांग्रेस नेता पर FIR

jantaserishta.com
16 Aug 2026 3:41 PM IST
नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़, गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर कांग्रेस नेता पर FIR
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में कांग्रेस आईटी सेल के नेता अरुण साहू के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। आरोप है कि कांग्रेस नेता अरुण साहू ने तस्वीर को एडिट कर उसमें गलत तिरंगे की तस्वीर लगाई और इसके साथ भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की।
मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कथित पोस्ट के साक्ष्यों के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि शिकायत के बाद कांग्रेस नेता ने पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया।
श्रीवास ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रध्वज और भाजपा नेताओं को लेकर बिना तथ्य-जांच के सोशल मीडिया पर सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज और राष्ट्र पर्व को लेकर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रध्वज का अपमान करने अथवा उसके संबंध में भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।






कांग्रेस आईटी सेल के नेता अरुण साहू




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story