छत्तीसगढ़
अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज के बाद भी नकद वसूली का आरोप, कलेक्टर ने लिया संज्ञान
jantaserishta.com
10 Oct 2026 1:29 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मरीज को आयुष्मान कार्ड से कैशलेस से इलाज का झांसा देकर डबल वसूली किया गया है। पीड़ित मरीज ने इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय में की है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल इंजीनियर हरिश्चंद्र देवांगन अपनी टूटी हड्डी का इलाज कराने शिवनंदा हॉस्पिटल पहुंचे थे। मरीज का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले तो बड़ा भरोसा दिया कि सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से कैशलेस हो जाएगा और एक रुपया भी नहीं लगेगा, लेकिन इलाज शुरू होते ही आयुष्मान कार्ड से 66 हजार रुपये काट लिए गए और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर कभी दवा के नाम पर कभी जांच के नाम पर 60 हजार नगद पैसे भी ऐंठ लिए गए। मरीज ने बताया पूरा इलाज आयुष्मान से होगा फिर भी मेरे कार्ड से 66 हजार काट लिए और ऊपर से नगद भी ले लिया।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये पहली बार नहीं है। सूत्र बताते हैं कि विवादों से इस अस्पताल का पुराना नाता है। ये अस्पताल पहले भी ऐसे आरोपों में घिरा रहा है और इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगना चाहा, तो अस्पताल प्रबंधन सवालों से बचता नजर आया।
वहीं अब इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। धमतरी कलेक्टर ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही है। सवाल सीधा है, जब सरकार गरीबों के लिए आयुष्मान जैसी योजना लाती है, तो क्या ऐसे निजी अस्पताल उस योजना को गरीबों के लिए वरदान नहीं बल्कि अपनी तिजोरी भरने का जरिया बना रहे हैं। क्या सिविल लाइन के इस अस्पताल पर प्रशासन का हंटर चलेगा या फिर ये मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़धमतरीआयुष्मान कार्डशिवनंदा हॉस्पिटलChhattisgarhDhamtariAyushman CardShivananda Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





