छत्तीसगढ़

पार्टी के लिए ये सब! युवक को बंधक बनाकर जबरन निकलवाए पैसे, एक आरोपी पुलिस की कस्टडी में

jantaserishta.com
13 May 2026 10:16 AM IST
पार्टी के लिए ये सब! युवक को बंधक बनाकर जबरन निकलवाए पैसे, एक आरोपी पुलिस की कस्टडी में
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. पार्टी करने के लिए बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर जबरन एटीएस से पैसे निकलवा लिए. युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए कैश निकलवाए गए. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, कुशालपुर निवासी विशाल सोनकर निजी कंपनी में काम करता है. 8 मई को वह टिकरापारा इलाके से शंकरनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान साहू भवन के पास स्थित एक पान ठेले पर वह रुका. तभी वहां विशाल बृजवानी उर्फ दीनू (26) अपने दो साथियों के साथ पहुंचा. बदमाशों ने युवक के साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी. जब विशाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद तीनों बदमाश उसे जबरदस्ती उसके ही मोपेड पर बैठाकर पास के एटीएम तक ले गए.
एटीएम के भीतर भी आरोपियों ने विशाल के साथ मारपीट की गई. उसे डराकर खाते से 10 हजार रुपए निकलवा लिए. रुपए लेने के बाद आरोपी युवक को वहीं छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. आरोपी पर 5 से अधिक अपराध दर्ज हैं. उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को आरोपी के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा भी भेजी गई है. वहीं मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story