छत्तीसगढ़

सुबह से सारी दुकानें बंद रही, CG में क्यों हुआ ऐसा? जानें

jantaserishta.com
19 Aug 2023 12:29 PM IST
सुबह से सारी दुकानें बंद रही, CG में क्यों हुआ ऐसा? जानें
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़.
कांकेर: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सामाजिक राजनीति भी फिर से हावी होने लगी है। सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज बस्तर बंद का आव्हान किया है, जिसका कांकेर जिले में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। कांकेर, भानुप्रतापपुर, अन्तागढ़ में व्यपारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद है।
सर्व पिछड़ा वर्ग छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की 52% आबादी के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग लंबे समय से करता आ रहा है। इसके अलावा राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का स्वतंत्र मंत्रालय की घोषणा को तत्काल लागू करने, बस्तर संभाग के प्रत्येक जिले में वर्तमान में लागू 14 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण रोस्टर शत प्रतिशत लागू करने और वर्तमान में हो रही विभागीय भर्तीयों में अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थीयों के साथ न्याय करने की मांग की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story