छत्तीसगढ़

देरी से खुलेंगे सभी स्कूल, जिला प्रशासन का आदेश

Nilmani Pal
6 Dec 2022 4:41 AM GMT
देरी से खुलेंगे सभी स्कूल, जिला प्रशासन का आदेश
x
cg news

बलरामपुर. उत्तर भारत से आने वाली शीत हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों घना कोहरा भी देखा जा रहा है, जिसके चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ठंड की वजह से जिले में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल देरी से खुलेंगे। हालांकि ये आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए है, लेकिन स्वामी आत्मानंद स्कूल के समय में बदलाव नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर का महीना सबसे ठंडा होता है। बलरामपुर इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। यहां दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहता है।

बता दें कि ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिले बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाडा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर जिलों में ठंड के तेवर देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल की टाईमिंग में बदलाव कर दिया। यहां पहले सुबह 7 से 7.30 बजे स्कूल शुरू हो जाते थे, तो वहीं अब इन जिलों में स्कूल की टाईमिंग सुबह 9 से 4:15 तक कर दी गई है।


Next Story