छत्तीसगढ़

भारी बारिश के चलते कल छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री साय ने किया ऐलान

Shantanu Roy
25 Sept 2026 10:16 PM IST
भारी बारिश के चलते कल छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद, मुख्यमंत्री साय ने किया ऐलान
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ है। 25 सितंबर को भी बालोद, धमतरी, बस्तर, सुकमा और बीजापुर जैसे जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय स्तर पर स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे।


अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी बारिश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर के लिए स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता बरतने की भी अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी तरह का जोखिम न उठाना पड़े, इसे देखते हुए अवकाश का फैसला लिया गया है।
Next Story