बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, कलेक्टर ने लिया फैसला

मुंगेली : जिले में कोरोना वायरस(कोविड-19) एवं नए वेरियंट ओमिक्रॉन संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए संभावित उपाय अमल में लाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के विकासखण्ड पथरिया में कोविड पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक होने के फलस्वरूप विकासखण्ड पथरिया में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 08 फरवरी 2022 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पॉजिटिविटी दर कम नहीं होने के स्थिति में शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद रखने की तिथि में वृद्धि की जा सकेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





