छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना: रोकथाम पर विचार विमर्श के लिए जल्द होगी सर्वदलीय बैठक, राज्यपाल और सीएम करेंगे सभी राजनीतिक दलों से वर्चुअल चर्चा

jantaserishta.com
12 April 2021 7:29 PM IST
छत्तीसगढ़ में कोरोना: रोकथाम पर विचार विमर्श के लिए जल्द होगी सर्वदलीय बैठक, राज्यपाल और सीएम करेंगे सभी राजनीतिक दलों से वर्चुअल चर्चा
x

रायपुर:- राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन शीघ्र किया जायेगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच आज इस संबंध में हुई चर्चा में यह निर्णय लिया गया।

राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाली इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों और समाज प्रमुखों को आमंत्रित कर उन्हें राज्य शासन द्वारा अभी तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी जायेगी और कोरोना से बचाव के तरीकों पर उनके सुझाव भी लिए जायेंगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story