छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र से सब गायब, धान नहीं बेच पाने से परेशान हो रहे किसान

Nilmani Pal
22 Dec 2021 9:51 AM GMT
धान खरीदी केंद्र से सब गायब, धान नहीं बेच पाने से परेशान हो रहे किसान
x
छग न्यूज़

कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के धुर नक्सल इलाको में अब तक धान खरीदी को लेकर बड़ी लपरवाही चल रही है। मामला के धुर नक्सल प्रभावित विकासपल्ली धान खरीदी केंद्र का है। सूचना के अनुसार, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के धुर नक्सल प्रभावित विकासपल्ली धान खरीदी केंद्र में अब तक धान खरीदी समय पर चलू नहीं किया जा रहा है। किसान दूर-दूर से आकर सुबह से कतार में खड़े परेशान हो रहे है। लेकिन धान खरीदी केंद्र में न तो खरीदी प्रभारी समय पर पहुंच रहे है और न तो ऑपरेटर। किसान सुबह से जैसे-तैसे अपना धान गड़ी में लोड कर के ला रहे है। और केंद्र पहुंच कर सुबह से खरीदी केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे है।


Next Story