मुख्यमंत्री सहायता कोष में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने दी एक लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने प्रदेशाध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। संस्था के प्रतिनिधियों ने राज्य में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रभावी उपायों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण विशेषकर कोरोना संक्रमितों के लिए राजधानी रायपुर से लेकर ग्रामीण अंचल के चिकित्सालयों में आवश्यक दवाएं ,उपकरण, आक्सीजन बेड की व्यवस्था आदि के लिए उनका आभार जताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





